जेबीडी समाज कल्याण समिति ने किया पौधारोपण
जेबीडी समाज कल्याण समिति की ओर से पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने हांसी चौक से रघुनाथ मंदिर चौक तक पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:46 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : जेबीडी समाज कल्याण समिति की ओर से पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने हांसी चौक से रघुनाथ मंदिर चौक तक पौधारोपण किया।
समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर व मुख्य अतिथि मेयर रेनू बाला गुप्ता ने पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने होंगे। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सामूहिक तौर पर उठानी होगी। इस दौरान निगम आयुक्त निशांत यादव व पार्षद ईश गुलाटी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें