Move to Jagran APP

जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

जागरण संवाददाता करनाल कांग्रेस सेवादल की ओर से देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशहित में किए गए कार्यो को याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:30 AM (IST)
जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन
जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर किया नमन

जागरण संवाददाता, करनाल : कांग्रेस सेवादल की ओर से देश पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशहित में किए गए कार्यो को याद किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस सेवादल के जिला प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथ प्रदर्शक थे। वह किशोरावस्था में ही महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ गए। देश को गुलामी के अंधकार से निकाल कर विकास के मार्ग की राह दिखाई।

प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। देश के विकास में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके बाद सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रामनगर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जागीर सैनी, महासचिव नरेंद्र अघी, महासचिव जसबीर स्वामी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र, महासचिव जितेंद्र पांचाल पुंडरक, शहरी प्रधान सुमित, इंद्री ब्लाक अध्यक्ष प्रवीन संधु, अंकुश कटारिया, हरीराम, विशाल शर्मा, अमित तोमर, अशोक कुमार, सन्नी, वकील गुर्जर व सुनील शर्मा मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.