जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत की तैयारी पूरी : जगदेव पाढ़ा
भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री कोर कमेटी सदस्य जगदेव पाढ़ा क्षेत्र गांव मोरमाजरा गोली मानपुरा व बल्ला में भाजपा नेता जगदेव पाढ़ा ने ग्रामीणों को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण दिया।
संवाद सहयोगी, बल्ला : भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री कोर कमेटी सदस्य जगदेव पाढ़ा क्षेत्र गांव मोरमाजरा, गोली, मानपुरा व बल्ला में भाजपा नेता जगदेव पाढ़ा ने ग्रामीणों को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण दिया।
उन्होंने बताया कि यात्रा का स्वागत करने के लिए गोशाला बल्ला से गोली माईनर तक छह गेट बनाए गए हैं। बल्ला अनाज मंडी में यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए गायक रणवीर बडवानिया बुलाए हैं।
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रथ यात्रा दोपहर बाद असंध विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। क्षेत्र में करीब 9 स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। जगदेव पाढ़ा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को देकर ग्रामीणों में उत्साह है। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए हल्के में दिन-रात जुटे हुए हैं।
इस मौके पर राममेहर शर्मा, राजबीर, सुशील जागंडा, जोगेंद्र पाचांल, जयपाल संधू, राजेश मान, कर्मबीर, अशोक वीआईपी, सन्नी मान मौजूद थे।