Move to Jagran APP

इंसान की पहचान उसके विचारों से होती है: ईश्वर सिंह

पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि गुरुबाणी में श्री गुरु रविदास जी के बारे में 40 शबद अंकित हैं। एक-एक शबद अनमोल है। इनके जरिये उन्होंने भटके मानव को जगाने का कार्य किया है। जिसने इस संपूर्ण सृष्टि को बनाया है। इंसान को अज्ञान की निद्र से जगाने व समझाने के लिए ही सतगुरु मानव देह में आए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 07:39 AM (IST)
इंसान की पहचान उसके विचारों से होती है: ईश्वर सिंह
इंसान की पहचान उसके विचारों से होती है: ईश्वर सिंह

संवाद सूत्र, निसिग : पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने कहा कि गुरुबाणी में श्री गुरु रविदास जी के बारे में 40 शबद अंकित हैं। एक-एक शबद अनमोल है। इनके जरिये उन्होंने भटके मानव को जगाने का कार्य किया है। जिसने इस संपूर्ण सृष्टि को बनाया है। इंसान को अज्ञान की निद्र से जगाने व समझाने के लिए ही सतगुरु मानव देह में आए। उन्होंने बताया कि संसार मिथ्या है। इसमें जीव का केवल चिड़िया रैन बसेरा है। जिस शरीर को सुंदर दिखाने के लिए इंसान निखारता है, वह तो एक दिन राख की ढेरी बन जानी है।

loksabha election banner

पूर्व सांसद श्रीगुरु रविदास मंदिर में प्रधान राजपाल भोला की अध्यक्षता में आयोजित रविदासिया धर्म के दसवें स्थापना दिवस पर आयोजित महान संत सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज में चेतना जगाने वाले युवाओं के कार्य की सराहना की। समाज को शिक्षित व संगठित होने का संदेश दिया।

इस मौके पर नपा चेयरमैन सलिद्र चौहान, पूर्व पार्षद गुलाब सिंह, मा. रामचंद्र, राजपाल, ओमप्रकाश, सुरेश, प्रवेश, सत्यवान, कृष्ण, चांदराम, जसबीर गोंदर, ईशम सिंह, बलजीत सिंह, मोहनलाल, बलबीर सिंह व रामधारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.