Move to Jagran APP

ईश बने श्मशान भूमि सुधार सभा के सहायक कोषाध्यक्ष

नील नगर मार्केट में श्मशान भूमि सुधार सभा की बैठक की अध्यक्षता उपप्रधान रामजी दास आहुजा ने की। बैठक का संचालन सचिव एडवोकेट ज्ञान चंद अरोड़ा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 09:51 AM (IST)
ईश बने श्मशान भूमि सुधार सभा के सहायक कोषाध्यक्ष
ईश बने श्मशान भूमि सुधार सभा के सहायक कोषाध्यक्ष

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : नील नगर मार्केट में श्मशान भूमि सुधार सभा की बैठक की अध्यक्षता उपप्रधान रामजी दास आहुजा ने की। बैठक का संचालन सचिव एडवोकेट ज्ञान चंद अरोड़ा ने किया। गायत्री मंत्र का जाप किया गया। कोषाध्यक्ष वीरभान चावला के कोषाध्यक्ष पद इस्तीफे को मंजूर किया गया। ईश चोपड़ा को आगामी कार्यवाही होने तक सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर रहने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सचिव ज्ञान अरोड़ा ने बताया कि लकड़ी के गोदाम के लैंटर खोल दिया गया है और उसके चारों तरफ प्लास्तर किया जा रहा है। इस अवसर पर कृष्ण लाल कटारिया, वेद व्यास मलिक, लोकेश सरदाना, मदन लाल अरोड़ा, त्रिलोक खन्ना, भोला नाथ कपूर, राजिंद्र मिड्डा उपस्थित थे।

loksabha election banner

किसान संघर्ष यात्रा का शहर में पहुंचने पर स्वागत

करनाल : कांग्रेस सेवादल ने किसान आंदोलन के समर्थन में किसान संघर्ष यात्रा निकाली है। दिल्ली बार्डर से शुरू हुई यात्रा का समापन चंडीगढ़ में होगा। सोमवार को किसान संघर्ष यात्रा करनाल से होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। राजपूत धर्मशाला में प्रदेश महासचिव जोगिद्र चौहान की अगुवाई में जिला प्रधान अनिल शर्मा व कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम चौहान ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ बनाए गए हैं। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, एनसीआर प्रभारी सुनीता देवी, प्रदेश सचिव जगीर सैनी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल पूंडरक व प्रदेश महासचिव संजय शर्मा मौजूद रहे।

मांगे न माने जाने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन : राणा

जलमाना : नेशनल हाईवे 709-ए प्योंत टोल पर किसानों के बीच भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष यशपाल राणा पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग न माने जाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। भाकियू जिला अध्यक्ष राणा ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों का संघर्ष लंबा हो रहा है और सरकार अभी तक सख्त रवैया अपना रही है। इस अवसर पर भाकियू हलका अध्यक्ष जोगिद्र सिंह झींडा, जगमाल सिंह गुलरपुर, गुरवंत सिंह संधू शेखुपुरा, गुलाब सिंह, राणा प्योंत, सुभाष जून, साहब सिंह, सूबा सिंह खारा, रंजीत सिंह, लखविदर सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.