इनेलो-बसपा के बंद का मिलाजुला रहा असर
महंगाई, एसवाईएल और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। देहात व शहर में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में जाकर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। देहात में दोपहर दो बजे तक दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी जबकि शहर में कार्यकर्ताओं के बाजार में रहने तक ही दुकानें बंद रखी गई। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद का आह्वान था।
जागरण संवाददाता, करनाल : महंगाई, एसवाईएल और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। देहात व शहर में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में जाकर सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। देहात में दोपहर दो बजे तक दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी जबकि शहर में कार्यकर्ताओं के बाजार में रहने तक ही दुकानें बंद रखी गई। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद का आह्वान था।
इनेलो के जिला प्रधान यशवीर राणा व हरपाल रोड़ ने कहा कि भाजपा लगातार देश की जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आए दिन बढ़ने से महंगाई आसमान को छू रही है। वैसे सरकार कच्चे तेल के दाम बढ़ने का बहाना बनाकर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा देती है मगर अब कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। भाजपा का झूठ पर्दे से बाहर आ गया है।
इनेलो नेताओं ने कहा कि एसवाइएल का पानी हरियाणा में लाने को लेकर भाजपा कोई कदम नहीं उठा रही। इनेलो ने हरियाणा की जनता के हित में एसवाईएल का पानी पंजाब से हरियाणा में लाने का बीड़ा उठाया है। अभय चौटाला के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार पानी नहीं ला सकी यह सरकार के लिए शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि इनेलो जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी। अब वो समय नजदीक आ गया है जब लोग भाजपा को हरियाणा से बॉय-बॉय कर देंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान यशवीर राणा, बसपा जिला प्रधान रामदास कर्णवाल, कृष्ण कुटेल, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, ओमप्रकाश सलूजा, अमनदीप चावला, सुरजीत संधु, मनोज कांबोज, राजेश ¨सगला, जयपाल पूनिया, चंद्रभान नरवाल, शौकीन अली व शमशेर ¨सधड़ मौजूद रहे।