जाट धर्मशाला में इनेलो की बैठक आज
जागरण संवाददाता, करनाल : इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला मे
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 06:12 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 06:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला में बुलाई। इसे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला संबोधित करेंगे। मी¨टग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। इनेलो के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने बताया कि भाजपा जातिवाद, भेदभाव और धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें लाठी गोली से दबाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों कर्मचारी पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं मगर सरकार हठधर्मिता नहीं छोड़ रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें