संरक्षित खेती और ग्रीन हाउस की दी जानकारी
किसान वेलफेयर क्लब की ओर से किसान विज्ञान गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग उपनिदेशक कार्यालय में किया गया। उसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान ईलम सिंह गोरसी ने की।
जासं, करनाल : किसान वेलफेयर क्लब की ओर से किसान विज्ञान गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग उपनिदेशक कार्यालय में किया गया। उसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान ईलम सिंह गोरसी ने की। प्रदेश महासचिव विजय कपूर ने किसानों से मौजूदा मौसम में उगाई गई सब्जियों पर चर्चा की।
एग्रीप्लास्ट इंडिया के डॉ. अखिलेश दीक्षित ने संरक्षित खेती व ग्रीन हाउस की जानकारी दी। उन्होंने एग्रीप्लास्ट के चुनिदा उत्पाद पोली फिल्म, शेड नेट, इन्सैक्ट नेट, वीड मैट, महच फिहम, क्रोप कवर, लैक्सी टैक और होम बायोगैस बारे विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. राजबीर गर्ग और डॉ. आरएस चौहान ने गेहूं और सब्जियों के बारे में बताते हुए गेहूं में पीला रतुआ नामक बीमारी, अल और तेला की रोकथाम बारे बताया। पूर्व डीडीए डॉ. कंवर सपट्टर सिंह तथा डॉ. चंदगी राम ने गेहूं व अन्य फसलों में संतुलित खाद के उपयोग व अपने ही खेत में अच्छी किस्म के बीजों के उत्पादन तथा भंडारण के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. केआर गुप्ता, डॉ. हरदीप सिंह, जगदीश नागपाल, रामदास, बलबीर सिंह, चरणजीत सिंह नागपाल, चंद्रभान, पृथ्वी सिंह कांबोज, जयगोपाल अरोड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए।