नक्षत्र भवन का अवलोकन कर जानी सौरमंडल से जुड़ी जानकारियां
जेपीएस अकादमी में प्रबंधक योगेंद्र राणा व अंजू राणा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों में शैक्षणिक रुचि जागृत करने हेतु सोलर सिस्टम प्लेटोरियम अवलोकन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सौरमंडल से जुड़ी जानकारियां दी गई।
संवाद सूत्र, निसिग : जेपीएस अकादमी में प्रबंधक योगेंद्र राणा व अंजू राणा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों में शैक्षणिक रुचि जागृत करने हेतु सोलर सिस्टम प्लेटोरियम अवलोकन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सौरमंडल से जुड़ी जानकारियां दी गई।
इसमें सौरमंडल में स्थित विभिन्न ग्रह नक्षत्र, उनकी गति, समय-समय पर होने वाली गतिविधियां, रंग, आकार एवं विशेषताओं सहित अन्य जानकारियां शामिल रही। वहीं बच्चों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। योगेंद्र राणा ने विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रत्येक विषयों के प्रति रुचि जागृत कर सक्षम बनाना है।