विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: 2 करोड़ की लागत से संगोहा में बनेगा पुल, 7 से अधिक गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:00 AM (IST)

विधायक रामकुमार कश्यप ने संगोहा गांव में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

संगोहा में 2.03 करोड़ का पुल, इंद्री के कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

संगोहा में 2.03 करोड़ का पुल, इंद्री के कई गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

HighLights

  1. विधायक रामकुमार कश्यप ने संगोहा पुल निर्माण का शुभारंभ किया।

  2. 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा यह महत्वपूर्ण पुल।

  3. 30 नवंबर तक पूरा होगा, सात से अधिक गांवों को लाभ।

संवाद सहयोगी, इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने संगोहा गांव में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 24.60 फुट चौड़े और 80 फुट लंबे इस पुल का निर्माण 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक रामकुमार कश्यप ने पुल की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पुल बनने से संगोहा के साथ संगोही, चुरनी, रम्बा, कमालपुर रोड़ान, बड़ा गांव, माखू माजरा समेत आसपास के अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विभाग के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार, चेयरमैन दीपक सैनी, मंडल अध्यक्ष जोनी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हंसराज, रामपाल जोगी और पूर्व सरपंच सुरेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।