Move to Jagran APP

विज्ञान के अविष्कारों में प्राचीन समय से ही भारत अग्रणी : डॉ. आरपी सैनी

डीएवी पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग में पोस्टर एवं कोलाज मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत एवं दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अविष्कारों के अलग-अलग विषयों पर पोस्टर और कोलाज बनाकर प्रस्तुत किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 06:55 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:55 AM (IST)
विज्ञान के अविष्कारों में प्राचीन समय से ही भारत अग्रणी : डॉ. आरपी सैनी
विज्ञान के अविष्कारों में प्राचीन समय से ही भारत अग्रणी : डॉ. आरपी सैनी

जागरण संवाददाता, करनाल :

loksabha election banner

डीएवी पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग में पोस्टर एवं कोलाज मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत एवं दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अविष्कारों के अलग-अलग विषयों पर पोस्टर और कोलाज बनाकर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर और कोलाज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पोस्टरों और कोलाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन समय से ही विज्ञान के अविष्कारों में अग्रणी रहा है। जिसके परिणामस्वरूप दुनिया को विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम मिले हैं। उन्होंने भारत के वैज्ञानिकों के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों को भी विद्यार्थियों से सांझा किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विज्ञान के क्षेत्र में अपने सूक्ष्म अध्ययन को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कोलाज प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार दीपिका व सिमरन को प्रथम, प्रिस व नितेश को दूसरा तथा विशाल व अनिश को तीसरा स्थान मिला। वहीं पोस्टर मेकिग में प्रिस व प्रियंका को प्रथम, धैर्या व नैंसी को दूसरा तथा विशाखा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका प्रो ज्योति ने निभाई। इस मौके पर डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. जितेंद्र, भौतिक विज्ञान विभाग की प्रो. सपना, प्रो नैंसी, प्रो. अंजू, प्रो. राखी व अनुराग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.