सौ पौधे लगाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-तीन के इंडस्ट्रीयल एरिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-तीन के इंडस्ट्रीयल एरिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के मुख्य पैट्रन कंवल भसीन और सदस्यों ने पौधे लगाए।
समिति के सदस्यों ने नीम, चाइना पाम, गुड़हल, डबल चांदनी, फाइट्स, जामुन, बड़, सुहाजना, तुलसी आदि के सौ पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को पौधे भी बांटे गए।
समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने सभी को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से प्रेम करने से ईश्वर की भी पूजा होती है। यदि पर्यावरण शुद्ध होगा, तभी हम स्वस्थ भी रह सकेंगे। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिग एक गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुकी है। इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इस अवसर पर कृष्ण लाल तनेजा, आरआर अत्री, एलडी मदान, एसके चावला, डॉ. डीएन गांधी, विनोद कुमार गुप्ता, शशी आर्या, ईश्वर छाबड़ा, डॉ. पुष्पा सिन्हा, सरिता भंडारी, तृप्ता शर्मा, अर्जुन देव वर्मा, तरसेमलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।