Move to Jagran APP

पड़ों की कटाई से बढ़ता ग्लोबल वार्मिग, भविष्य के लिए खतरनाक

हांसी रोड स्थित कर्ण पब्लिक स्कूल में यश वी कैन संस्था की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्था के प्रधान संजय बतरा ने कहा कि आज विश्व में ग्लोबल वार्मिग के कारण पहाड़ों पर ग्लेसियर पिघलते जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 07:06 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 07:06 AM (IST)
पड़ों की कटाई से बढ़ता ग्लोबल वार्मिग, भविष्य के लिए खतरनाक
पड़ों की कटाई से बढ़ता ग्लोबल वार्मिग, भविष्य के लिए खतरनाक

जागरण संवाददाता, करनाल : हांसी रोड स्थित कर्ण पब्लिक स्कूल में यश वी कैन संस्था की ओर से पौधरोपण किया गया। बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का तरीका और महत्व समझाया। संस्था के प्रधान संजय बतरा ने कहा कि आज विश्व में ग्लोबल वार्मिग के कारण पहाड़ों पर ग्लेसियर पिघलते जा रहे हैं। भूजल का स्तर नीचे जा रहा है जो भविष्य के लिए बहुत ही खतरनाक संकेत हैं।

loksabha election banner

विद्यालय के प्रिसिपल कृष्ण कुमार मलिक ने कहा कि हम अपने लालच और तरक्की के चक्कर में लगातार पेड़ काटने पर लगे हुए हैं। अपने पर्यावरण को खुद ही बर्बाद करने लग रहे हैं। आज प्रदूषण, जल स्तर का लगातार घटना, बढ़ते पोलिथीन का प्रयोग जैसी समस्याओं के लिए इंसान स्वयं दोषी है। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए मलिक ने कहा कि समाजसेवी लोग आज घर-घर जाकर पेड़ लगाने, पानी बचाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने और स्वच्छता जैसे मुद्दों को लेकर जा रहे हैं। इससे लोग जागरूक तो होंगे ही साथ ही अपनी जिम्मेदारी भी समझने लगेंगे।

इस अवसर पर एसएम कुमार, संजय बतरा, मोनिका चोपड़ा, पारूष चोपड़ा, मनोज कठपाल, नमन वधवा, प्रियंका कठपाल, गुरविद्र कौर, शिव कुमार, प्रवीण कुमार, मनमोहन, सुमन देवी, सिमरन बतरा, नवज्योत कौर, मंजू, आरूषि, अंकुर व विनीता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.