Move to Jagran APP

बढ़ने लगा तापमान, असर दिखाने लगी गर्मी

मौसम शुष्क हो गया है। तापमान बढ़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 08:25 PM (IST)
बढ़ने लगा तापमान, असर दिखाने लगी गर्मी
बढ़ने लगा तापमान, असर दिखाने लगी गर्मी

जासं, करनाल : मौसम शुष्क हो गया है। तापमान बढ़ने के कारण गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम को लेकर लोगों ने भी अपनी दिनचर्या में काफी फेरबदल कर दिया है। अभी फिलहाल सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होती है, लेकिन मौसम बदलाव को देखते हुए लोगों ने सैर सपाटा तेज कर दिया है। बुजुर्ग भी सुबह के समय सैर के लिए निकलना शुरू हो गए हैं। वहीं फसलों की दृष्टि से बढ़ता तापमान कृषि विशेषज्ञ ठीक नहीं मान रहे हैं। तापमान अधिक होने के कारण गेहूं उत्पादन पर असर पड़ सकता है। वहीं स्वास्थ्य की ²ष्टि से भी चिकित्सक लोगों को विशेष हिदायत बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. संजीव ग्रोवर कहते हैं कि मौसम बदलाव के साथ लोगों को दिनचर्या बदलने की जरूरत होती है।

loksabha election banner

सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय नमी की मात्रा 96 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर महज 46 फीसदी रह गई। हवा महज 6.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.