Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास : शेरी

प्रदेश की जनता का विश्वास दिनों-दिन कांग्रेस पार्टी में बढ़ता जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस किसान सैल अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने गांव बांसा में सभा को संबोधित करते कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 06:13 PM (IST)
कांग्रेस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास : शेरी
कांग्रेस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास : शेरी

संस, असंध : प्रदेश की जनता का विश्वास दिनों-दिन कांग्रेस पार्टी में बढ़ता जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस किसान सैल अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने गांव बांसा में सभा को संबोधित करते कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाए गए कांग्रेस घर-घर अभियान के तहत पार्टी की नीतियों के बारे में जनता को जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेस के इस अभियान को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आमजन भाजपा की खोखली नीतियों से परेशान हो चुकी है। भाजपा के नेता झूठ का सहारा लेकर राजनीति कर रहे हैं ओर जनता को गुमराह करते हैं। प्रदेश की जनता अब इनका असली चेहरा जान चुकी ओर आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। प्रदेश में विकास में नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.