Move to Jagran APP

मतदान प्रतिशत बढ़ाकर सशक्त भारत के निर्माण में दें योगदान

मतदान करने से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। मतदाता विधानसभा चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठाकर मतदान करें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 08:27 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 08:27 AM (IST)
मतदान प्रतिशत बढ़ाकर सशक्त भारत के निर्माण में दें योगदान
मतदान प्रतिशत बढ़ाकर सशक्त भारत के निर्माण में दें योगदान

जागरण संवाददाता, करनाल : मतदान करने से एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। मतदाता विधानसभा चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठाकर मतदान करें। प्रत्याशियों के प्रलोभन में आकर मतदान करना लोकतंत्र के लिए घातक है। लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए प्रत्येक मतदाता को यह संकल्प लेना होगा कि वह 12 मई को खुद वोट डालने जाएगा तो साथ ही अपने पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेगा। दैनिक जागरण के हर वोट कुछ कहता अभियान के तहत नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों से बातचीत की गई। सभी ने एक सुर में मतदान करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

घर से मन बनाकर जाएंगे कि किस मुद्दे पर देंगे वोट : दीपक धवन

नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दीपक धवन ने कहा कि मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर जरूर जाएं। लेकिन बूथ के रास्ते में भी कई समर्थक मतदाताओं का मन बदलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में मतदाता अपना मन घर से बनाकर चलें कि वह किस मुद्दे पर वोट देंगे और उनकी पसंद क्या रहेगी। इसके बाद वह किसी भी तरह के दबाव या प्रलोभन में नहीं आएंगे।

मतदान के लिए करुंगा प्रेरित : मुनीष चौधरी

व्यापारी मुनीष चौधरी ने कहा कि हमें लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी जैसी कई सुविधाएं दी हैं। इसके लिए विकसित देशों के नागरिक तरसते हैं। मुझे मेरा कर्तव्य याद है। मैं खुद भी मतदान करूंगा। इसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करने में भूमिका भी निभाऊंगा। प्रत्याशी का चयन भी पूरी तरह से कसौटी पर कस करें। यह सोचे कि उनके क्षेत्र का विकास कौन कर सकता है।

उत्साह से भाग लें लोकतंत्र के पर्व में : बीडी गुप्ता

व्यापारी बीडी गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व है। इसमें उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। हमे अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। एक सही फैसला अच्छा प्रतिनिधि हमे दिला सकता है। किसी के कहने पर नहीं अपने विवेक के आधार पर मतदान करना चाहिए। किसी के प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। आपका वोट आपकी ताकत है। मतदान के लिए जरूर जाए।

लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व: संजय

व्यापारी संजय ने कहा कि कहा कि प्रत्येक वोट का चुनाव में महत्व है। यह बात मतदाताओं को समझनी चाहिए। वह समझदार और सजग होकर मतदान करेंगे तो निश्चित तौर पर देश को मजबूत सरकार मिलेगी। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को नैतिकता व स्वयं के विवेक पर मताधिकार कर प्रयोग करना चाहिए।

मतदान कर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : वंश

व्यापारी वंश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि हैं। वोट के बिना लोकतंत्र अधूरा रहता है। प्रत्येक मतदाता का वोट राष्ट्र निर्माण में योगदान अदा करता है। ऐसे में यदि आप वोट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो अपने देश को कमजोर करने का काम करते हैं इसलिए देश की मजबूती के लिए मतदान करें।

देश के उज्जवल भविष्य के लिए करें मतदान : सतपाल मेहता

व्यापारी सतपाल मेहता ने कहा कि मतदाताओं का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें ताकि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सु²ढ़ बनाया जा सकता है। युवाओं को मतदान करने का संकल्प लेना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती की खातिर वोट करना होगा। देश का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए मताधिकारी का प्रयोग सुनिश्चित करें।

मतदान के लिए करें प्रेरित : विपुल

व्यापारी विपुल ने कहा कि यदि देश में 40 प्रतिशत लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं तो इससे सही जनादेश सामने नहीं आ सकता। लोगों को चाहिए कि वह अपनी सरकार चुनें। इसके लिए शत प्रतिशत मतदान होना जरूरी है। यह संकल्प लें कि मतदान के दिन हम सभी मतदान करें। यदि कोई नहीं जा रहा है तो उसे मतदान के लिए प्रेरित करें।

मतदान के दायित्व को जरूर निभाएं : कुलदीप

व्यापारी कुलदीप ने कहा कि लोकतंत्र ने देश के नागरिकों को बहुत से अधिकार दिए हैं। इसी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं का दायित्व है कि वह शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। जबकि वोट किसे करना है और क्यों करना है। यह फैसला सोच समझ कर लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.