सेक्टर-8 में भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया
श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में भोलेनाथ को दूध दही घी शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवाया गया। सुबह हवन हुआ जिसमें पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां डलवाई। श्रद्धालुओं ने परिवारों में सुख-समृद्धि के साथ विश्वशांति की कामना की। मुख्य यजमान के रूप में आशु गर्ग तथा आशीष सिंह पहुंचे।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्री राम मंदिर सेक्टर आठ में भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शक्कर व शहद से पंचामृत स्नान करवाया गया। सुबह हवन हुआ, जिसमें पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री, हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां डलवाई। श्रद्धालुओं ने परिवारों में सुख-समृद्धि के साथ विश्वशांति की कामना की। मुख्य यजमान के रूप में आशु गर्ग तथा आशीष सिंह पहुंचे। शाम को श्रीसुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वीना सेठ ने जय जय राधा रमन हरि बोल गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। चेयरमैन केएल डांग ने अतिथिगणों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान सेवादार जगन बतरा, तरसेम गुप्ता, अशोक मदान, सीमा बंसल, सीमा पांधी, विकास, वेद दुआ, मुरारी बत्रा मौजूद रहे।