कर्ण ताल के म्यूजिकल फाउंटेन में फिर नृत्य करेंगी जल धाराएं
शहर के बीचों-बीच नगर निगम की ओर से जीर्णोद्घार किए गए एतिहासिक कर्ण ताल में करीब एक करोड़ रुपये की राशि से लगाए गए संगीतमयी फाउंटेन से अब दोबारा अलग-अलग रंगों की जल धाराएं नृत्य करती दिखाई देंगी। कोरोना काल में इसे एहतियातन बंद कर दिया था।
जागरण संवाददाता, करनाल :
शहर के बीचों-बीच नगर निगम की ओर से जीर्णोद्घार किए गए एतिहासिक कर्ण ताल में करीब एक करोड़ रुपये की राशि से लगाए गए संगीतमयी फाउंटेन से अब दोबारा अलग-अलग रंगों की जल धाराएं नृत्य करती दिखाई देंगी। कोरोना काल में इसे एहतियातन बंद कर दिया था। नागरिकों की मांग को देखते इसे दोबारा चालू किया गया है, लेकिन पार्क में विचरण के लिए आने वाले नागरिकों से यह भी अपील की गई है कि वे उचित शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करें और कर्ण ताल पार्क में लगे पौधे, झूले या अन्य किसी भी वस्तु को नुकसान ना पहुंचाएं। निगम आयुक्त विक्रम ने रविवार को बताया कि इसी प्रकार कर्ण पार्क में लगे म्यू•िाकल फाउंटेन को भी शीघ्र चालू किया जाएगा। कोरोना के चलते फाउंटेन के बंद होने से नागरिक विशेषकर बच्चे आनंदमयी जल धाराओं को देखने के लिए वंचित हो गए थे, अब उन्हें मायूस नहीं होना पड़ेगा।
यह रहेगी समय सारिणी
आयुक्त ने बताया कि संगीतमयी फव्वारे के पहले की भांति 3 शो रखे गए हैं। पहला शो शाम 6 से 6.35 तक, दूसरा शाम 6.45 से 7.20 तक तथा तीसरा शाम 7.30 से रात 08.05 बजे तक रहेगा। हर शो में 10-10 मिनट का ब्रेक दिया गया है। उन्होंने बताया कि फव्वारे देशभक्ति गीतों पर चलाए जाएंगे।