प्रदर्शनी में महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए सामान के लगाए 34 स्टाल
जेसीआइ करनाल सिटी की महिला ¨वग की ओर से वीरवार को होटल प्रेम प्लाजा में फैशन लाइफ स्टाइल को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ निवर्तमान मेयर रेणुबाला गुप्ता ने किया गया। प्रदर्शनी में खादी से संबंधित, होम मेड्स आइट्म्स, महिला ज्वेलरी, महिला परिधान, क्रॉकरी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट व कासमेटिक प्रोडक्टस के कुल 35 स्टॉल लगाए गए। खास बात यह थी कि सभी स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए जोकि अपने घरों में यह काम करती हैं। प्रदर्शनी में प्रत्येक एक घंटे में 500 रुपये तक के सामान की खरीददारी करने वालों के लिए लक्की ड्रा कूपन भी रखा गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : जेसीआइ करनाल सिटी की महिला ¨वग की ओर से वीरवार को होटल प्रेम प्लाजा में फैशन लाइफ स्टाइल को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ निवर्तमान मेयर रेणुबाला गुप्ता ने किया गया। प्रदर्शनी में खादी से संबंधित, होम मेड्स आइट्म्स, महिला ज्वेलरी, महिला परिधान, क्रॉकरी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट व कासमेटिक प्रोडक्टस के कुल 35 स्टॉल लगाए गए। खास बात यह थी कि सभी स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाए गए जोकि अपने घरों में यह काम करती हैं। प्रदर्शनी में प्रत्येक एक घंटे में 500 रुपये तक के सामान की खरीददारी करने वालों के लिए लक्की ड्रा कूपन भी रखा गया।
निवर्तमान मेयर ने कहा कि समाज में इस प्रकार के कार्य करने से महिलाओं में आत्म-सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है और हर क्षेत्र में वह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। इस अवसर पर बेबी खोखर, जेसी करनाल के प्रधान राजेश गर्ग, जोन डायरेक्टर आरती गर्ग, निशु ¨सगला, भावना कपूर, सारिका सैनी, संगीता गुप्ता, पूजा गोयल, पूजा अग्रवाल, चंदा चावला, सुनील गुप्ता, प्रवीन खोखर, पंकज अग्रवाल, तरुण कपूर, अशोक ¨सगला, सुनील गुप्ता, अनुज ¨सगला, विकास गोयल, रवनीत चावला व एपीएस चोपड़ा मौजूद थे।