Move to Jagran APP

महिला के बिना समाज की कल्पना नहीं : कृष्ण मुरारी

पुलिस अधीक्षक मुरारी ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 07:44 AM (IST)
महिला के बिना समाज की कल्पना नहीं : कृष्ण मुरारी
महिला के बिना समाज की कल्पना नहीं : कृष्ण मुरारी

जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के डॉ. एस राधाकृष्णन सर्वपल्ली सभागार कक्ष में सोमवार को महिला सुरक्षा विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो नई दिल्ली के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने किया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 23 पुलिस अधिकारी भाग ले रहे हैं।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक मुरारी ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा। हमारे देश में कहा जाता है कि जहां नारी का सम्मान होती है, वहां भगवान का वास होता है। हम बिना महिला के किसी भी समाज की कल्पना नहीं कर सकते। वह समाज का एक अहम अंग होती है। हम सब यह क्यों भूल जाते हैं? समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति छोटी सोच महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों के लिए जिम्मेवार है। महिलाओं पर होने वाले दुष्कर्म व अन्य अपराधों को रोकने के लिए हमें अपनी और समाज की सोच का बदलना होगा। उन्होंने कहा कि हमें समाज में सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जैसा व्यवहार हम अपने परिवार की महिलाओं की साथ अपेक्षा करते हैं वैसा ही व्यवहार हमें अन्य महिलाओं के साथ भी करना चाहिए। कार्यक्रम आयोजन के लिए उन्होंने हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो नई दिल्ली का आभार प्रकट किया। अकादमी के जिला न्यायवादी आनंद मान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल ने प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.