विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:11 AM (IST)

करनाल के मोहिदीनपुर गांव में एक बंद मुर्गी फार्म में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, जहां से 90 पेटी ...और पढ़ें

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री (फाइल फोटो)

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बंद मुर्गी फार्म में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

  2. 90 पेटी पटाखे, 47 किलो पोटाश, 240 किलो गंधक बरामद

  3. बिना लाइसेंस, सुरक्षा के चल रही थी फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल। मोहिदीनपुर गांव में बंद मुर्गी फार्म में पटाखे बनाने का खतरनाक खेल चल रहा था। बाहर से बंद नजर आ रहे फार्म के अंदर पटाखे की तैयार 90 पेटियां और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। पुलिस ने रेड की तो मौके पर पटाखों के साथ 47 किलो पोटाश और 240 किलो गंधक बरामद हुआ।

फैक्टरी के संचालन के लिए कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी नहीं थे। पुलिस के अनुसार यहां बच्चों से भी काम कराया जा रहा था और करीब 12 लोग लेबर के रूप में काम कर रहे थे।

पुलिस ने मुर्गी फार्म मालिक करनाल के उत्तम नगर निवासी कुलदीप व उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बा निवासी साहिर को काबू कर लिया है।

दोनों से पटाखे तैयार करने संबंधी वैध लाइसेंस एवं परमिट के बारे में पूछताछ की गई, आरोपित कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।

बारूद की मात्रा ने बढ़ाया खतरा

सीआइए 3 के प्रभारी अजय के नेतृत्व में की गई रेड की गई। छापामारी के दौरान तैयार पटाखे, करीब 47 किलो पोटाश भरा हुआ था। इसके अलावा 2 क्विंटल 40 किलो गंधक बरामद की गई।

इतनी मात्रा में पटाखा निर्माण सामग्री का बिना अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के इस्तेमाल होना गंभीर चिंता का विषय है। यदि निर्माण प्रक्रिया के दौरान आग लग जाती तो परिसर में मौजूद तैयार पटाखे और अन्य सामग्री आग को तेजी से फैला सकते थे। इससे वहां काम कर रहे लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र में भी जान-माल के नुकसान का खतरा पैदा हो सकता था।