इग्नू कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को लिया संकल्प
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मपाल डा. अमित कुमार जैन ने बताया कि प्राकृतिक को सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक हाथ को आगे आना होगा।
जागरण संवाददाता, करनाल : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्मपाल, डा. अमित कुमार जैन ने बताया कि प्राकृतिक को सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक हाथ को आगे आना होगा। शहरीकरण में विकास के चलते पेड़-पौधे कम होते जा रहे हैं और वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ग्लोबल वार्मिंग आज के समय में चुनौती बनी हुई है। प्राकृतिक को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण करना होगा। पॉलीथिन मुक्त, जल संरक्षण और लोगों का जागरूक करना बेहद जरूरी है। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप