मानव सेवा संघ में अन्नपूर्णा धाम का शिलान्यास कल
जागरण संवाददाता, करनाल : मानव सेवा संघ में 18 नवंबर को अन्नपूर्णा धाम का शिलान्यास किया जाए
जागरण संवाददाता, करनाल : मानव सेवा संघ में 18 नवंबर को अन्नपूर्णा धाम का शिलान्यास किया जाएगा। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज आधारशिला रखेंगे। संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानव सेवा संघ की ओर से रसोई घर और भोजनालय का निर्माण किया जा रहा है। मानवता की सेवा के लिए संघ प्रयासरत है। जरूरतमंदों को भोजन खाने में असुविधा न हो और सभी को भोजन जल्दी और आसानी से मिल सके इसके लिए आधुनिक अन्नपूर्णा धाम बनाया जा रहा है। स्वामी प्रेममूर्ति ने बताया कि कार्यक्रम में सुबह नौ बजे शिलान्यास किया जाएगा। इससे पहले जलपान होगा। सत्संग व प्रवचन के बाद दोपहर में भंडारा लगाया जाएगा। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से अन्नपूर्णा धाम के लिए दो लाख रुपए की राशि अनुदान स्वरूप घोषित की गई है। समाजसेवियों व नगर निगम के विशेष सहयोग से अन्नापूर्णा धाम का भव्य निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में मेयर रेणु बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, डिप्टी मेयर मनोज वधवा, नगर निगम आयुक्त आदित्य दहिया व जेल अधीक्षक शेर ¨सह सहित विभिन्न संस्थाओं के लोग शामिल होंगे।