हाउ¨सग बोर्ड सात हजार और निकाय विभाग बनाएगा 15 हजार मकान-सीएम
जागरण संवाददाता, करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने चार वर्षो के दौरान सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ प्रदेश में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान जैसी छह मूलभूत जरूरतों को पूरा करने पर बल दिया है।
जागरण संवाददाता, करनाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने चार वर्षो के दौरान सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ प्रदेश में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान जैसी छह मूलभूत जरूरतों को पूरा करने पर बल दिया है। अब वे सरकार के पांचवें वर्ष में प्रवेश होने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता और सद्भावना पदयात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार की इन उपलब्धियों की जानकारी दे रहे है।
मुख्यमंत्री सोमवार को शहर के शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक पर एकत्रित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए और यही से पदयात्रा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सन 2022 तक सभी के लिए छत अथवा मकान मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हाउ¨सग बोर्ड हरियाणा के द्वारा 7 हजार तथा निकाय विभाग की ओर से 15 हजार मकान बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पद यात्राएं प्रदेश के सभी हलकों में संबंधित विधायकों के नेतृत्व में की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पद यात्रा करने के बाद अब द्वितीय चरण में शहर में लोगों से संपर्क किया जा रहा है। मंदिरों में सीएम ने की पूजा
स्वच्छता एवं सद्भावना जनसंदेश यात्रा शहीद मदनलाल ढींगड़ा चौक से प्रारम्भ होकर भगवान परशुराम चौक, कुंजपुरा रोड़ से होकर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के समक्ष चार चमन में जाकर समाप्त हुई। यहां भी नागरिको की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया और उन्हें पगड़ी पहनाई गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर मार्केट एसोसिएशन के लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हर¨वद्र कल्याण, हरियाणा शुगर फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कथूरिया आदि मौजूद थे।