Move to Jagran APP

प्रचंड हुई गर्मी, झुलसा रही लू, 43.0 डिग्री पहुंचा तापमान

प्रचंड हुई गर्मी झुलसा रही लू 43.0 डिग्री पहुंचा तापमान

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:14 AM (IST)
प्रचंड हुई गर्मी, झुलसा रही लू, 43.0 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रचंड हुई गर्मी, झुलसा रही लू, 43.0 डिग्री पहुंचा तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल : गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है। गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। हालात यह हैं कि सुबह 10 बजे ही तापमान 40.0 डिग्री पार कर गया। दिनभर झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। जो लोग घरों से बाहर निकले, वे गर्मी के कारण अपनी व्यथा बयां नहीं कर पा रहे थे। नौतपा में गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के इंतजाम करते नजर आए। कुछ लोगों ने गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थ शिकंजी, गन्ने के रस का सेवन किया। प्रचंड होती गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि 29 मई से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात हो सकती है। कोरोना की मार के कारण पहले से ठंडी पड़ी मार्केट में गर्मी में और अधिक सन्नाटा पसर गया है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। मंगलवार को मुगल कैनाल पर मिट्टी के बर्तनों की खरीदने वालों की लाइन लगी रही। मिट्टी के बर्तन तैयार करने वाले मनोज ने बताया कि आधुनिक डिजाइन से युक्त बोतलें भी तैयार की जा रही हैं। यह रही दिनभर के तापमान की स्थिति

loksabha election banner

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण मौसम शुष्क है। नमी की मात्रा बेहद कम हो चुकी है। सुबह के समय नमी की मात्रा 41 फीसदी दर्ज की गई जो शाम तक घटकर 23 फीसद रह गई। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में लू व गर्मी का प्रकोप इसी तरह से जारी रहेगा। 29 को क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.