फिजूलखर्ची के बजाय करें जरूरतमंदों की मदद : यशपाल
संवाद सहयोगी तरावड़ी एब्रो इंडिया तरावड़ी के एचआर यशपाल ने कहा कि दीपावली पर्व पर हम
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 08:27 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 08:27 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : एब्रो इंडिया तरावड़ी के एचआर यशपाल ने कहा कि दीपावली पर्व पर हमें आतिशबाजी पर फिजूलखर्ची के बजाए जरूरतमंदों की मदद की तरफ ध्यान देना चाहिए। दीपावली भारतीय संस्कृति से जुड़ा त्यौहार है। हमें भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए अपने वातावरण में जहर घोलने का काम नहीं करना है। आतिशबाजी से प्रदूषण फैलता है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों से घर रोशन कर सकते हैं तो चीनी सामान भी खरीदने से परहेज करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें