गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, होने लगा लू का अहसास
जागरण संवाददाता, करनाल पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बरसात से लोगों को महज दो दिन नहीं रात
जागरण संवाददाता, करनाल
पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बरसात से लोगों को महज दो दिन नहीं रात मिल सकी है। गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को लू के थपेड़ों का अहसास हुआ है। तापमान में तो गिरावट देखने को मिली है, लेकिन गर्मी अधिक महसूस हुई। इस सप्ताह गर्मी से राहत के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी की मात्रा में कुछ बढ़ोतरी हुई है। सुबह के समय नमी 75 फीसदी दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर महज 40 फीसदी रह गई। हवा महज 1.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा।