पूर्व सीएम को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपने पर बांटे लड्डू
गांव झंझाड़ी स्थित वीरेंद्र मराठा के कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा कांग्रेस की समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : गांव झंझाड़ी स्थित वीरेंद्र मराठा के कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा कांग्रेस की समन्वय समिति का चेयरमैन नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। वीरेंद्र मराठा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। वीरेंद्र मराठा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेयरमैन बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस को और ज्यादा स्फूर्ति और ताकत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में जुट जाने की अपील की।
इस अवसर पर जोगिद्र बुढ़नपुर, मांगे राम ढाकवाला, सुशील भैणीखुर्द, किसान नेता सेवा सिंह आर्य, कृष्ण हैबतपुर, डॉ. संजीव, प्रवीन खत्री, हंसराज, सतबीर, परमजीत मराठा, भाग सिंह चोरकारसा, रामकुमार असंध, राजबीर हैबतपुर, राजबीर खनरा, रघुवंत कश्यप कलसी, सुरेंद्र बसताड़ा, सुलतान पानीपत, सतीश इसराना, सुनहरा वाल्मीकी, सुरेश जुंडला, पवन चेयरमैन व जयवीर जून मौजूद रहे।