निश्शुल्क कैंप में 400 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
खालसा पंथ के सिरजना दिवस व बैसाखी पर्व पर सामाजिक संस्था निफा व आरपी वेल्लतार अस्पताल बसताड़ा की ओर से सुबह डेरा कार सेवा व शाम को गुरुद्वारा सुखमनी साहेब सेक्टर-7 में निश्शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें मरीजों के विभिन्न टेस्ट भी फ्री किए गए।
जागरण संवाददाता, करनाल : खालसा पंथ के सिरजना दिवस व बैसाखी पर्व पर सामाजिक संस्था निफा व आरपी वेल्लतार अस्पताल बसताड़ा की ओर से सुबह डेरा कार सेवा व शाम को गुरुद्वारा सुखमनी साहेब सेक्टर-7 में निश्शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें मरीजों के विभिन्न टेस्ट भी फ्री किए गए।
निफा अध्यक्ष प्रीतपाल ¨सह पन्नु ने बताया कि दोनों कैंप में 400 के करीब मरीजों की जांच की गई। डॉक्टर सुदर्शन कश्यप ने शुगर व सामान्य रोगों की जांच की, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गर्ग ने हड्डी रोग व जोड़ों के दर्द के मरीजों का निरीक्षण किया।
डॉ. रोहित सदाना ने आंखों व डॉक्टर दीपक शर्मा ने दांतों की जांच कर परामर्श दिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभलीन कौर ने महिला रोगों की जांच की। अस्पताल की ओर से सभी को निशुल्क दवाइयां व चश्मे बांटे गए। इससे पहले डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा सूखा ¨सह ने कैंप का उद्घाटन किया।