मेडिकल चेकअप कैंप में जांचा 83 लोगों का स्वास्थ्य
भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा की ओर से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 06:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : भारत विकास परिषद की कर्ण शाखा की ओर से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप स्वास्तिक अस्पताल में डॉ. शक्ति सिंह की देखरेख में हुआ। इसमें 83 लोगों का चेकअप किया गया। डॉ. शक्ति सिंह ने ओपीडी में सभी को स्वास्थ्य से संबंधित सलाह दी। उन्होंने लोगों को बताया कि अचानक मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए वह कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने इस मौसम में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर सीडी डुडेजा, तरुण बतरा, अरुण गुप्ता, और अध्यक्ष गोपाल वत्स, सचिव भीम सिह, कोषाध्यक्ष नीरज आहूजा, प्रणव जावा, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें