पौष की पूर्णिमा पर हवन और लंगर
हजरत बू अली शाह कलंदर दरगाह पर पौष की पूर्णिमा पर हवन किया गया और भगवान सत्यानारायण की कथा सुनाई गई। पंडित राजेश ने कहा कि मोक्ष की कामना रखने वाले लोगों के लिए यह दिन खास माना जाता है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 07:50 AM (IST)
संवाद सहयोगी, इंद्री : हजरत बू अली शाह कलंदर दरगाह पर पौष की पूर्णिमा पर हवन किया गया और भगवान सत्यानारायण की कथा सुनाई गई। पंडित राजेश ने कहा कि मोक्ष की कामना रखने वाले लोगों के लिए यह दिन खास माना जाता है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पौष महीने की पूर्णिमा मोक्ष दिलाती है। माघ में दान में तिल, गुड़ और कंबल या ऊनी वस्त्र दान देने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस दौरान लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, भगत शिव कुमार, सुभाष जिदल, पवन गोयल, लालचंद, कर्म सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप कांबोज, सचिन जिदल, उमेश गोयल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें