Move to Jagran APP

महिलाओं के उत्पीड़न में कमी लाने के लिए पुलिस को होना होगा संवेदनशील: रेखा शर्मा

जागरण संवाददाता, करनाल : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 06:04 PM (IST)
महिलाओं के उत्पीड़न में कमी लाने के लिए पुलिस को होना होगा संवेदनशील: रेखा शर्मा
महिलाओं के उत्पीड़न में कमी लाने के लिए पुलिस को होना होगा संवेदनशील: रेखा शर्मा

जागरण संवाददाता, करनाल : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ समाज में हो रहे उत्पीड़न में कमी लाने के लिए पुलिस को संवेदनशील होने की जरूरत है। महिलाएं अपनी आवाज को बुलंद कर सके, इसके लिए राष्ट्रीय महिला आयोग प्रयासरत है।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं के साथ कई प्रकार के उत्पीड़न हो रहे है, जिन्हें महिलाएं समाज के सामने रखने में काफी शर्म महसूस करती है,जब महिलाएं अपनी शिकायत को लेकर पुलिस के सामने जाती है तो पुलिस भी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर देती है और महिलाएं अपने न्याय से वंचित हो जाती है। सभी महिलाओं को न्याय मिले,इसके लिए महिला आयोग द्वारा समय-समय पर पुलिस के साथ कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के साथ कोई भी क्राइम होता है और उसकी तहकीकात ठीक प्रकार से हो तो महिलाओं को कोर्ट में न्याय मिल सकता है। इसके लिए महिलाओं के प्रति पुलिस का संवेदी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज से दस साल पहले आजकल के अपराधों के तरीके बदल गए है, पहले महिलाओं के साथ अधिकतर घरेलू ¨हसा होती थी। परंतु अब एनआरआई द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न, साइबर उत्पीड़न काफी बढ़ रहे है,इसके लिए महिलाओं को भी सजग होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सेंट्रल जेलों में भ्रमण कर रहे हैं और वहां पर महिलाओं के साथ हर ¨बदू पर विचार किया जा रहा है। जेल में महिलाओं को शिक्षित करने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आयोग द्वारा पहल की जा रही है ताकि महिलाएं जेल से निकलकर व स्वरोजगार चलाकर आगे बढ़ सके। इसके लिए बड़ी-बड़ी जेलों में एनजीओ काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह करनाल में आई थी,उन्होंने करनाल की जेल का भ्रमण किया था,जिसमें उन्होंने देखा कि करनाल की जेल देश की अन्य जेलों से बेहतर है। जेल में सरकार द्वारा सभी सुविधाएं महिला बंदियों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष महिला आयोग के पास 824 शिकायतें आई थी,जबकि इस वर्ष केवल 160 शिकायतें आई है। अधिकतर शिकायतों का निपटान किया जा चुका है,इन शिकायतों में अधिकतर पुलिस,घरेलू उत्पीड़न, शारीरिक शोषण व एनआरआई संबंधी थी। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.