Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: 'उनका मार्गदर्शन हमारे लिए जरूरी...', नाराजगी की अटकलों के बीच CM नायब सैनी ने की अनिल विज से मुलाकात

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 01:34 PM (IST)

    Haryana Politics 12 मार्च को हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूट गया। लेकिन उसी दिन से भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज नाराज चल रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनिल विज से मुलाकात की।

    Hero Image
    Haryana Politics: नाराजगी की अटकलों के बीच CM नायब सैनी ने की अनिल विज से मुलाकात,

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana Politics: हरियाणा में जजपा-भाजपा गठबंधन टूट जाने के बाद से ही भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी की अटकलें तेज हो गईं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने अनिल विज से मुलाकात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका मार्गदर्शन हमारे लिए जरूरी

    इस बीच नायब सैनी ने अनिल विज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विज के परिवारजन भी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश नायब सैनी मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज अनिल विज जी से मिलने आया था क्योंकि ये हमारे वरिष्ठ नेता हैं और इनके मार्गदर्शन में ही हमें लोकसभा की 10 की 10 सीटें जीतनी है और हमें मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। हम बहुमत के साथ 10 की 10 सीटें जीतेंगे।

    नायब सैनी हमारे छोटे भाई: नायब सैनी

    हालांकि, नाराजगी को लेकर अनिल विज पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भाजपा से नाराज नहीं है। नायब सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि वह हमारे छोटे भाई हैं। उन्होंने कहा कि वह अच्छी सरकार चलाएंगे। नायब सैनी (CM Nayab Saini) जिसको मुख्यमंत्री बनाया है वह हमारा छोटा भाई है। हमें उम्मीद है कि वह बहुत बेहतरीन काम करेगा। सैनी सरकार अच्छे से चलेगी।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: पानीपत का अनुराग कोचिंग लेने गया था कोटा, बन गया टेररिस्ट; ऐसे शुरू हुआ आंतक का सफर

    बता दें कि जब भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटा और नायब सैनी ने शपथ ग्रहण की तो उस दौरान भी विज समारोह में उपस्थित नहीं रहे। 12 मार्च को पर्यवेक्षकों की बैठक के दौरान भी वह बैठक से बाहर चले गए। ऐसे में अनिल विज की नाराजगी की अटकलें शुरू हो गई थीं।

    दिल्ली CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बोले अनिल विज

    वहीं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अनिल विज (Anil Vij) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में संस्थाएं अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं बिना किसी प्रभाव के अपना काम कर रही है। 

    जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि बीजेपी डर गई तो इसके जवाब में विज ने कहा कि बेवजह गिरफ्तारियां नहीं हो रही हैं। जांच एजेंसियां अपने अनुसार जांच कर रही हैं और सबूत कोर्ट के आगे रख रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान बेवजह लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया था। उनका क्या। बता दें कि बीते दिन आबाकारी नीति मामले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Haryana Cabinet: हरियाणा में आज मिल सकते हैं मंत्रियों को विभाग, मुख्यमंत्री सैनी संभालेंगे ये जिम्मेदारी?

    comedy show banner
    comedy show banner