Move to Jagran APP

हरियाणा की गोल्डन जुबली को समर्पित खेल महाकुंभ का आगाज, लाखों खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ऐतिहासिक खेल महाकुंभ का बुधवार को आगाज हुआ। इन खेलों में एक माह तक लाखों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे। सरकार ने भी इन खेलों के लिए बड़ी ईनामी राशि तय की है।

By Ankit KumarEdited By: Published: Wed, 27 Sep 2017 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 08:19 PM (IST)
हरियाणा की गोल्डन जुबली को समर्पित खेल महाकुंभ का आगाज, लाखों खिलाड़ी दिखाएंगे दम
हरियाणा की गोल्डन जुबली को समर्पित खेल महाकुंभ का आगाज, लाखों खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जेएनएन, करनाल। हरियाणा की गोल्डन जुबली को समर्पित करीब एक माह तक चलने वाला खेल महाकुंभ बुधवार को करनाल में शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज की मौजूदगी में खेल महाकंभ का शुभारंभ हुआ। इन खेलों का समापन करीब एक माह बाद हिसार में संपन्न होगा।

loksabha election banner

खेल महाकुंभ के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। खेल महाकुंभ की शुरुआत पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने खेल पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेशभर के करीब साढ़े पांच लाख खिलाड़ी पदक के लिए जोर-आजमाइश करते दिखाई देंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाले करीब 30 हजार खिलाड़ी राज्य स्तरीय इवेंट में भागीदारी करेंगे। 

यह भी पढ़ें: दादूपुर नलवी नहर परियोजना समाप्‍त, किसानों की जमीन वापस होगी

बता दें, इस महाकुंभ के लिए अब तक 5.5 लाख खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हरियाणा के खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. केके खंडेलवाल, खेल महानिदेशक जगदीप सिंह और सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने बताया कि सबसे अधिक भिवानी के खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

खेल महाकुंभ के आगाज के दौरान खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम और केंद्रीय मंत्री।

इस महाकुंभ को जिला खेल महाकुंभ को जिला और राज्य स्तरीय दो भागों में बांटा गया है। दोनों में सर्कल कबड्डी और टग ऑफ वॉर को भी शामिल किया गया है। खेल प्रतिस्पर्धाओं में साईक्लिंग भी शामिल है। जिला स्तरीय खेल 27 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें 23 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार खरीदेगी आलू और प्याज, न्यूनतम समर्थन मूल्य हुआ तय

राज्य स्तरीय चरण 5 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच होगा। जिसमें 25 खेले शामिल रहेंगे। अंडर 14, अंडर-17, ओपन कैटेगरी, 40 से ऊपर और 60 से ऊपर सहित पांच श्रेणियों में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय चरण में शूटिंग और ताइक्वांडो भी होंगे। मूक एवं बधिर, नेत्रहीनों के लिए पहली बार खेल प्रतिस्पर्धाओं और पैराओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

खिलाडिय़ों पर धन वर्षा करने की तैयारी में सरकार

हरियाणा सरकार अब खिलाडिय़ों पर पहले से अधिक मेहरबान होने जा रही है। केंद्र सरकार जिस खिलाड़ी को सम्मान स्वरूप जितनी राशि प्रदान करेगी, उतनी ही राशि राज्य सरकार भी देगी। डा. खंडेलवाल ने कहा कि खेल मंत्री से चर्चा के उपरांत इस पॉलिसी पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि खेल रत्न प्राप्त करने वाले सरदारा सिंह को केंद्र ने साढ़े सात लाख रुपये दिए। पॉलिसी बनने के बाद इतनी ही राशि उसे राज्य सरकार भी दे सकती है। 

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत की दिल्‍ली में मौजूदगी से कठघरे में हरियाणा पुलिस


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.