Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime: दरिंदगी की सारे हदें पार, ICU में भर्ती महिला से तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा कर्मचारी, पुलिस कर रही जांच

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल कर्मचारी तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान महिला के स्वजन को भी आइसीयू में नहीं जाने दिया। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद स्वजन महिला को दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो महिला ने इंकार कर दिया।

    Hero Image
    सिविल लाइन थाने पहुंचे महिला के स्वजन, पुलिस कर रही जांच

    जागरण संवाददात, करनाल। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

    आरोप है कि अस्पताल कर्मचारी तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान महिला के स्वजन को भी आइसीयू में नहीं जाने दिया।

    अस्पताल से छुट्टी होने के बाद स्वजन महिला को दोबारा चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो महिला ने इंकार कर दिया।

    इसके बाद महिला ने स्वजन को आपबीती बताई। स्वजन मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू की है।

    नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अत्याधिक पेट दर्द होने के बाद 28 दिसंबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे आइसीयू में भर्ती किया।

    महिला के स्वास्थ्य में आराम लगने पर उसे तीन जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद महिला को अपना चेकअप कराने आना था। स्वजन ने महिला को अस्पताल जाने के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन ने दबाव बनाकर महिला से परेशानी पूछी तो महिला ने आपबीती बता दी। महिला ने बताया कि आइसीयू में भर्ती रहने के दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया। 

    आइसीयू में किसी स्वजन को प्रवेश नहीं दिया गया, इस कारण वह किसी को कुछ बता नहीं पाई। अब स्वजन महिला को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दी।

    पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।शिकायत पर दर्ज किया गया केससिविल लाइन थाना प्रभारी एसएचओ विष्णु मित्र ने बताया कि गांधी अस्पताल के कर्मचारी द्वारा आइसीयू में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है।

    शिकायत के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    कर्मचारी की गिरफ्तारी की चर्चा 

    दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस द्वारा आरोपित कर्मचारी के गिरफ्तार किए जाने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने कर्मचारी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

    किसी को बताया तो जहर का इंजेक्शन देकर कर दूंगा जीवन लीला समाप्त 

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपित कर्मचारी शुरुआत में छेड़छाड़ करता रहा। आरोपित ने कहा कि किसी को इस बारे में बताया तो जहर का इंजेक्शन देकर तेरी जीवन लीला समाप्त कर दूंगा। 

    महिला ने बताया कि उसके चिल्लाने पर आरोपित के सहयोगी उसका मुंह बंद कर देते थे। महिला का आरोप है कि आरोपित पहले भी अन्य महिलाओं के साथ गलत काम करते रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    comedy show banner
    comedy show banner