मंच पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा
संवाद सूत्र, बल्ला : एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अध्यापक गौतम दत्त ने बताया कि हरियाणवी बोली अब फिल्मों में भी छा गई है। बुर्जुगों की ओर से बोली जानी वाली भाषा का सम्मान करना चाहिए।
संवाद सूत्र, बल्ला : एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अध्यापक गौतम दत्त ने बताया कि हरियाणवी बोली अब फिल्मों में भी छा गई है। बुर्जुगों की ओर से बोली जानी वाली भाषा का सम्मान करना चाहिए। आज हरियाणा खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षेत्र में सभी राज्यों से आगे है। बच्चों ने एंडी हरियाणा ग्रुप गाने पर डांस किया और छात्रा नैंसी, आस्था, मेघा ने ग्रुप सांग में अपने हरियाणा को इसा देखणा चाहूं रे पेश कर खूब तालियां बटोरी। बच्चों से वही पुराना दूध दही वाला हरियाणा बनाए रखने के लिए नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नरेंद्र आर्य, कविता, संगीता, प्रेरणा अरोड़ा, सुमन, श्रवण, नरेश, विजय सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने भी हरियाणवी संस्कति के बारे में विस्तार से बताया।