गुलशन और जतिन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, असंध : विवेकानंद विद्या निकेतन में चार दिवसीय अंतरसदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ि
संवाद सहयोगी, असंध : विवेकानंद विद्या निकेतन में चार दिवसीय अंतरसदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के स्पोर्ट्स के डायरेक्टर दलबीर ¨सह और जेएस विर्क ने किया। समापन अवसर पर कर्नल रवि कुमार बाली और विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी एसएचओ नेहा राठी ने शिरकत की।
कर्नल रवि कुमार बाली ने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासन और खेल के प्रति जूनून देखकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नाममात्र सुविधाएं होते हुए विद्यार्थी बेहतर परिणाम ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल एक सुरक्षित करियर के रूप में लिया जा सकता है। उन्होंने कहा के प्रदेश खेलों का हब बन चुका है। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग लड़कों में अर¨वद, लड़कियों में सलोनी, मिडिल वर्ग में जसमीत ओर जूनियर वर्ग में गुलशन और जतिन शर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। प्रतियोगिता में सुभाष सदन ने प्रथम, गांधी ने दूसरा, तिलक सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रीतम राणा, बल¨वदर ¨सह, संजीव, विक्रम, रेखा, मुख्याधयापिका गीता, सीनियर कोर्डिनेटर परवेश गर्ग, जूनियर कोर्डिनेटर हर¨वदर कौर, सुरेश शास्त्री व स्टाफ के सभी सदस्यों का योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल प्रबन्धक महेन्द्र श्योकंद और प्रधानाचार्य विजय गौड़ ने आए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सरदार सु¨रदर ¨सह, कुलदीप, नरेंद्र राणा, संजय राणा, जोगा ¨सह और हरिचंद ¨जदर मौजूद रहे।