Move to Jagran APP

स्वामी दयानंद ने पूरे विश्व को दिखाया सत्य का मार्ग : राज्यपाल गंगा प्रसाद

सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने महर्षि दयानंद वेद विद्या गुरुकुल नलवी खुर्द का दौरा किया। उन्होंने गोशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गुरुकुल और गोशाला का भ्रमण कर जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 08:30 AM (IST)
स्वामी दयानंद ने पूरे विश्व को दिखाया सत्य का मार्ग : राज्यपाल गंगा प्रसाद
स्वामी दयानंद ने पूरे विश्व को दिखाया सत्य का मार्ग : राज्यपाल गंगा प्रसाद

जागरण संवाददाता, करनाल : सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने महर्षि दयानंद वेद विद्या गुरुकुल नलवी खुर्द का दौरा किया। उन्होंने गोशाला में गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गुरुकुल और गोशाला का भ्रमण कर जानकारी ली।

prime article banner

गुरुकुल के निदेशक स्वामी सम्पूर्णानंद सरस्वती ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर पूरी दुनिया को सत्यता का मार्ग दिखलाया था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आर्य समाज को बहुत बड़ा योगदान रहा है। गुरुकुल के ब्रह्मचारी वेद विद्या व आर्य शिक्षा लेकर हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाकर मानवता भलाई के कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी संपूर्णानंद ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद कर उनके लिए मकान बनाकर एक मानवतावादी कार्य किया है। ऐसे कार्य हम सभी को समाज की भलाई के लिए करने चाहिए। उन्होंने अपने राजभवन कोष से गुरुकुल के उत्थान के लिए एक लाख रुपये व अपने निजी कोष से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्वामी सम्पूर्णानंद सरस्वती के साथ एक बड़ का पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आचार्य बिसंगर, सरपंच नरेश नली खुर्द, बागवानी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. समर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव, गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र, विनोद गोयल, दिलबाग आर्य, मास्टर जयप्रकाश आर्य, उपप्रधान सुभाष राणा व अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK