विभागों में महिलाओं को नियमित करें : सुदेश
नगर निगम कार्यालय में एसकेएस की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी व जिला प्रधान मलकीत सिंह की अध्यक्षता में जनसभा की।
जागरण संवाददाता, करनाल
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने नगर निगम कार्यालय में एसकेएस की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शारदा देवी और जिला प्रधान मलकीत सिंह की अध्यक्षता में जनसभा की। नगर निगम कार्यालय से आंबेडकर चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आशा वर्कर यूनियन प्रधान सुदेश, आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन सचिव बिजनेश राणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ की प्रेस सचिव सरोज रानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कल भी महिलाओं के कल्याण के लिए लोक लुभावने कुछ कार्यक्रम और घोषणाएं कर सकती है। केंद्र सरकार ने सबसे सस्ती लेबर के रूप में महिलाओं को अनेकों स्कीमों में लगाकर उनका शोषण किया है। इस अवसर पर रीना, सुनीता, सलिद्र, कृष्ण शमर, ओमप्रकाश सिहमार, इंद्रजीत सिंह चनालिया, साहब सिंह, अशोक प्रोचा, वीरभान बिडलान, भाग सिंह, लक्ष्मण नेगी, रमेश कुमार और विजय शर्मा मौजूद रहे।