सरकार मांगों को करे पूरा, नहीं तो आंदोलन करेंगे कर्मचारी
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुआ। अध्यक्षता जिला प्रधान बलबीर शर्मा ने की व संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव रामकुमार प्रजापत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा व प्रदेश वित्त सचिव पवन रजाना ने मुख्य तौर पर कर्मचारियों को संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, करनाल : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर्ण गेट स्थित कार्यालय में हुआ। अध्यक्षता जिला प्रधान बलबीर शर्मा ने की व संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव रामकुमार प्रजापत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा व प्रदेश वित्त सचिव पवन रजाना ने मुख्य तौर पर कर्मचारियों को संबोधित किया।
विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि 27 मार्च को करनाल से टर्म अपाइंटी कर्मचारियों के समर्थन में साइकिल जत्था मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुआ था। 29 मार्च को ओएसडी अमरेंद्र ¨सह को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था, जिसमें चार दिन के अंदर सीएम से बातचीत कराकर समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई परिपत्र जारी नहीं किया गया। आगामी 15 मई को प्रमुख अभियंता पंचकूला के कार्यालय का घेराव करके कर्मचारी अपना रोष जाहिर करेंगे। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
प्रदेश वित्त सचिव पवन रजाना ने कहा कि सरकार समय रहते संगठन को बातचीत के लिए बुलाकर समस्याओं व मांगों का समाधान करे अन्यथा कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर बलवंत ¨सह, बलजीत शर्मा, कृष्ण चंद सुलतानपुर, ओमप्रकाश उड़ाना, सुरेंद्र बराड़, रवि कुमार, प्रवीन कुमार, राजेश कुमार, रामबीर ने कर्मचारियों को संबोधित किया।