किसानों के कर्जमाफी के वादे से मुकरी गठबंधन की सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
गांव समानाबाहू में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसानों के कर्जमाफी के वायदे से मुकर रही है। धान की सरकारी खरीद के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : गांव समानाबाहू में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार किसानों के कर्जमाफी के वायदे से मुकर रही है। धान की सरकारी खरीद के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। एक तो पहले ही किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा था और दूसरा सरकारी एजेंसी द्वारा खरीद से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चीमा, जतिद्र पाल सिंह, एडवोकेट मनमीत सिंह, ललित बुटाना, अमन बंसल, बलविदर सिंह, कुलदीप चीमा, गुरुदेव चीमा, सुशील बंसल, हरदयाल सिंह मौजूद थे।