रिटायर्ड कर्मियों के साथ अन्याय कर रही सरकार : दुलीचंद
जागरण संवाददाता, करनाल : रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मी¨टग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की म
जागरण संवाददाता, करनाल : रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मी¨टग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की गई। संघ ने कहा कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। स्वीकार की गई मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया है।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सियानंद परोचा ने की। जबकि संचालन सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बार-बार रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। मांगें स्वीकार करने के बावजूद लागू नहीं की गई। रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधित करने का आदेश 10 जनवरी को जारी किया गया, लेकिन यह अभी तक लागू नहीं हुआ। सरकार रिटायर कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। करनाल सहित सभी छह खंडों का चुनाव 30 जून तक कराया जाएगा। जिला कार्यकारिणी 31 अगस्त व राज्य कार्यकारिणी दो दिसंबर तक चुनी जाएगी। करनाल ब्लाक का चुनाव 21 जून को सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय कर्ण गेट करनाल में होगा। 24 जून को इंद्री ब्लाक का चुनाव हर्बल पार्क इंद्री, नीलोखेड़ी ब्लाक का चुनाव 27 जून को स्वास्थ्य विभाग कार्यालय, नि¨सग ब्लाक का चुनाव 26 जून को तथा असंध ब्लाक का चुनाव 29 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। घरौंडा ब्लाक का चुनाव 22 जून को हरबल पार्क में करवाया जाएगा। चुनाव करवाने के लिए पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इनमें वाईपी यादव राज्य उप महासचिव, धीरज ¨सह रावत राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सियानंद परोचा जिला प्रधान, दुलीचंद चौहान जिला सचिव, सेंसरपाल ¨सह जिला वरिष्ठ उपप्रधान, हरिशंकर, जयभगवान शर्मा, शौंकार ¨सह, बलराज ¨सह व फकीर चंद मौजूद रहे।