स्वर्ण पदक जीतकर लौटे सिपाही को एसपी ने किया सम्मानित
एसपी सुरेंद्र ¨सह भौरिया ने एशिया पेसिफिक मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुख्य सिपाही सतीश को सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : एसपी सुरेंद्र ¨सह भौरिया ने एशिया पेसिफिक मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुख्य सिपाही सतीश को सम्मानित किया।
सतीश ने 1500 मीटर और 800 मीटर में गोल्ड व 1600 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल जीता। एसपी ने खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए उपलब्धि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड मेडल जीतकर सिपाही ने करनाल पुलिस का भी नाम चमकाया है। सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 64 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। वह अब तक वह 80 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। इनमें से 6 उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें