बेटी ने उठाया शादी से पहले ये कदम, पिता ने किया कत्ल
एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या सिर्फ इसीलिए कर दी क्योंकि वह शादी से पहले अपने मंगेतर से मिलने चली गई थी। कहां हुआ रिश्तों का कत्ल जानने के लिए पढ़ें खबर।
करनाल, [वेब डेस्क]। सीएम सिटी में हॉरर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने तलवार से गर्दन काटकर बेटी का कत्ल कर दिया। वह सिर्फ इसीलिए नाराज था कि बेटी शादी से पहले अपने मंगेतर से मिलने चली गईं थी। लड़की नाबालिग थी। वहीं, कत्ल के बाद पिता ने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। मामला शेखपुरा गांव का है।
असंध थाना प्रभारी हरविंदर ने बताया कि करनैल सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी रिंकी का रिश्ता कैथल के एक गांव प्यौदा में तय कर दिया था। इसके बाद से रिंकी और उसके होने वाले पति जय भगवान में अक्सर फोन पर बातें होने लगीं। लेकिन करनैल सिंह को बेटी का मंगेतर से बात करना नागवार गुजरा।
पढ़ें : अनाज गोदाम में चल रही थी वेश्यावृति, रंगरेलियां मनाते 12 गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर बाप-बेटी में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद रिंकी प्यौदा अपनी ससुराल चली गई। करनैैल सिंह ने रिंकी की ससुराल फोन किया और बेटी को वापस भेजने को कहा। इसके बाद रिंकी की सास बोहती देवी और उसका जेठ बिजेंद्र उसे छोड़ने करनाल वापस आ गए।
यहां पहलेे से गुस्सेे में भरे बैठे करनैल सिंह ने रिंकी की गर्दन पर तलवार से जोरदार वार किया। उसकी तुरंत मौत हो गईं। वहीं रिंकी के बीच-बचाव में आए उसकी बोहती देवी और जेठ बिजेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।