ई-ट्रेडिग के विरोध में आज से हड़ताल पर आढ़ती
धान की आवक की तेजी के बीच आढ़तियों ने मंडी में हड़ताल का एलान कर दिया है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : धान की आवक की तेजी के बीच आढ़तियों ने मंडी में हड़ताल का एलान कर दिया है। ई-ट्रेडिग और सरकार की वायदा खिलाफी से मंडी व्यापारियों में रोष है। नई अनाज मंडी एसोसिएशन ने 24 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की है। मंगलवार को नई अनाज मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। चार दिन से यहां धान की आवक तेज हो चुकी है और अभी तक सरकारी खरीद नहीं शुरू नहीं हुई है। धान को प्राइवेट एजेंसियों द्वारा खरीदा जा रहा है। मंडी प्रधान सुशील गर्ग, पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, दीपक शर्मा, राजेंद्र पाल और हरिसिंह का आरोप है कि सरकार एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने जा रही है लेकिन सरकार ने अभी तक पॉलिसी ही जारी नहीं की है। आढ़तियों की मांग है कि ई-ट्रेडिग पर रोक लगाई जाए। मांगों के लिए 24 सितंबर को हड़ताल कर रहे हैं।