हड़ताल में शामिल होने के लिए फायर कर्मचारियों ने ली शपथ
हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और वायदा खिलाफी से फायर कर्मचारियों में रोष है।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और वायदा खिलाफी से फायर कर्मचारियों में रोष है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 27 अगस्त से शुरू होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होने के लिए फायर कर्मचारियों ने शपथ ली। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार सोमवार तक उनकी मांगें नहीं मानती है तो 27 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। फायर ब्रिगेड यूनियन के सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में 27 अगस्त को पूरे हरियाणा में होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होने की शपथ ली। इसके साथ ही 26 अगस्त की शाम को होने वाले मशाल जुलूस का भी ऐलान किया। 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में तीन दिन की हड़ताल होगी। इस हड़ताल से पूर्व 26 अगस्त को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।