Move to Jagran APP

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:36 AM (IST)
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी

संवाद सहयोगी, घरौंडा : नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा ठेका प्रथा बंद किए जाने की मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी से कर्मचारियों में रोष है। यदि समय रहते सरकार ने संघ की मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी उग्र प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।

बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर घरौंडा फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की। नगरपालिका कर्मचारी संघ करनाल के जिला सचिव इंद्रजीत सिंह चनालिया ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ घरौंडा के प्रधान विनोद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जिला सचिव इंद्रजीत सिंह, प्रधान विनोद कुमार, इकाई प्रधान कालाराम, रणधीर सिंह, दिनेश कुमार, साहब सिंह, प्रवीन कैमला, अमित व अन्य का कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों की अनदेखी की है। संघ व सरकार के बीच जुलाई 2017, मई 2018 व अक्तूबर 2018 में विभिन्न मांगों को लेकर करार हुआ था। सरकार ने आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों की मांगें मानी जाएगी। लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी की है।

आगजनी हुई तो लेंगे एक्शन

दमकल कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी प्रवीन कुमार, राजेश, रमन व मेजर सिंह का कहना है कि वे 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर हैं। यदि इस दौरान किसी प्रकार की कोई आगजनी होती है तो कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे सरकार के साथ है लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगें न मानकर अच्छा नहीं कर रही है। दमकल कर्मचारी सरकार से 1046 फायर ऑपरेटरों की भर्ती रद कराने तथा 1346 फायर ऑपरेटर व ड्राइवरों को नियम 2016 में ढील देकर नियमित रूप से समायोजित करने की मांग कर रहे है। मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन उग्र होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.