पक्काखेड़ा में फाय¨रग, तीन पर केस
संवाद सूत्र, जलमाना कस्बे के पक्का खेड़ा गांव के समीप पोल्ट्री फार्म पर कुछ हथियारबंद लोगों न
संवाद सूत्र, जलमाना
कस्बे के पक्का खेड़ा गांव के समीप पोल्ट्री फार्म पर कुछ हथियारबंद लोगों ने तोड़फोड़ की संचालक पर फाय¨रग भी की। अंधेरा होने के कारण निशाना चूक गया। आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी इंचार्ज मनफूल ¨सह ने बताया कि नरेंद्र और सुधीर दोनों पोल्ट्री फार्म में पार्टनर हैं। बीती रात नरेंद्र अपने दो दोस्तों के साथ पोल्ट्री फार्म पर आए और किसी बात झगड़ा हो गया। उन्होंने पहले कार्यालय का सारा सामान तोड़ डाला। जांच अधिकारी के अनुसार पार्टनर सुधीर ने अपने गांव खानपुर कलां सोनीपत के रहने वाले राजेंद्र को पोल्ट्री फार्म की देखरेख का जिम्मा दे रखा है। आरोप है कि उक्त आरोपितों ने राजेंद्र के साथ मारपीट की और जब राजेंद्र बचकर भागने लगा तो उन पर फायर कर दिए, लेकिन अंधेरा होने के कारण निशाना चूक गया। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल से गोली के खोल भी बरामद किए हैं।