असमानताओं से लड़कर बेहतर करने वाली बेटियां सम्मानित
जेसीआइ करनाल की ओर से होटल ज्वेल्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जोन डायरेक्टर निधि गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। चेयरपर्सन सुमन मनचंदा व एंजेल लोम की प्रधान सुमन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में असमानताओं से लड़कर समाज के लिए कुछ अच्छा करने वाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में करनाल की पहली महिला बस ड्राइवर अर्चना कुमारी कंडक्टर सोनिका कुमारी माउंटाइनेर महक जोत पुकार वक्त की संस्था की संस्थापक डॉ. कीर्ति गुप्ता व कमलेश देवी मिल्क डेरी शामिल है।
जागरण संवाददाता, करनाल : जेसीआइ करनाल की ओर से होटल ज्वेल्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जोन डायरेक्टर निधि गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। चेयरपर्सन सुमन मनचंदा व एंजेल लोम की प्रधान सुमन चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में असमानताओं से लड़कर समाज के लिए कुछ अच्छा करने वाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में करनाल की पहली महिला बस ड्राइवर अर्चना कुमारी, कंडक्टर सोनिका कुमारी, माउंटाइनेर महक जोत, पुकार वक्त की संस्था की संस्थापक डॉ. कीर्ति गुप्ता व कमलेश देवी मिल्क डेरी शामिल है।
कार्यक्रम उपरांत जैन स्कूल में वेंडिग मशीन भी लगवाई गई।
इस अवसर पर आरती गर्ग, निशु सिगला, चंदा चावला, ममता खन्ना, परीक्षा गुप्ता, अर्चना कथूरिया, वर्षा गोयल, भावना कपूर, पूजा बंसल, संगीता गुप्ता, सलोनी जैन, वीणा गोयल, अमिता गुप्ता, अनु लाठर, पूजा बठला व रितिका गुप्ता मौजूद रहे।