मतदान करना हम सबकी जिम्मेदारी
चुनाव के लिए हर वर्ग अपने आसपास के क्षेत्र में चुनावी चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
संवाद सूत्र, निगदू : विधानसभा चुनाव के लिए हर वर्ग अपने आसपास के क्षेत्र में चुनावी चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच मतदान को लेकर शिक्षकों ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने विचार सांझा किए। शिक्षकों के अनुसार जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दें। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। मतदान करने के लिए ले सकंल्प
फोटो 11
गायत्री पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कप्तान राणा ने बताया कि हर मतदाता जागरूकता को लेकर संकल्प ले। वह खुद के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए जागरूक करे। छात्र-छात्राओं को भी मतदान करना अति आवश्यक है। देश को मजबूत सरकार देने के लिए मतदान के दिन सभी को पोलिग बूथ तक पहुंच कर अपना मत जरूर डालना चाहिए। मतदान करना हर नागरिक का फर्ज
फोटो 12
माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिसिपल संजय शर्मा के अनुसार मतदान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मतदान करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी पहल के आधार वोट डालने के लिए प्रेरित करें। मतदान पहले, बाकी काम बाद में
फोटो 13
आनंद पब्लिक स्कूल चेयरमैन सुभाष चंद डोडा ने बताया कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सही प्रत्याशी का चयन करना होगा और लोकतंत्र मजबूती में अपनी भागीदारी निभानी होगी। जरूरी काम से भी पहले मतदान करना होगा। शत-प्रतिशत मतदान से देश का विकास
फोटो 14
रिदम वैली पब्लिक स्कूल प्रिसिपल राजीव शर्मा ने बताया कि लोगों को वोट डालने के लाभ की जानकारी देनी होगी। अगर युवा अपनी जिम्मेदारी को समझकर सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करे तो अधिक से अधिक मतदान होगा। सही प्रत्याशी ही क्षेत्र का विकास करा सकता है। मतदान सभी का अहम कर्तव्य
फोटो 15
जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य रोहताश राणा ने बताया कि मतदान करके ही देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जा सकते हैं। इसलिए 21 अक्टूबर को सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालें। मतदान सभी लोगों को करना चाहिए। मतदान करना अधिकार ही नहीं सभी का अहम कर्तव्य है। लोकतंत्र मजबूत तो जनता का शासन
फोटो 16
गीता विद्या मंदिर के प्रिसिपल नरेंद्र कुमार ने बताया कि लोकतंत्र व्यवस्था को मजबूत करने के लिए युवाओं को बढ़चढ़ कर मतदान केंद्र में पहुंचना चाहिए। लोकतंत्र का मतलब जनता का शासन होता है। यह तभी संभव है, जब हम ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।